मजीठिया केस में ईडी की एंट्री क्लीन चिट देने के लिए है क्योंकि पीएम मोदी से उनके अच्छे संबंध हैं – आप

by | Sep 12, 2024 | Political

Sep 12, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता बिक्रम मजीठिया से संबंधित ड्रग्स केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि ईडी के माध्यम से जांच मजीठिया को क्लीन चिट देने के लिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से उनके अच्छे संबंध हैं।

 

नील गर्ग ने कहा कि मजीठिया को लगता है कि ईडी के पास मामला जाने से उनको क्लीन चिट मिल जाएगी क्योंकि ईडी केंद्र सरकार के अधीन है लेकिन इससे उन्हें खास राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी अपनी जांच जारी रखेगी और इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करके सभी दोषियों को सजा दिलाएगी। जैसे ही इन्वेस्टिगेशन अंजाम तक पहुंचेगा, चालान पेश हो जाएगा। एसआईटी पूरी स्वतंत्रता पूर्वक कम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

 

नील गर्ग ने कहा कि गैंगस्टर, माफिया, ड्रग तस्कर और भ्रष्टाचारी ये सभी पंजाब के दुश्मन हैं। इन सब पर एक समान कार्रवाई होगी। आप सरकार किसी भी तरह की बदले की राजनीति नहीं कर रही है। जिसने भी पंजाब के लोगों के साथ गलत किया है सरकार उसपर कार्रवाई कर रही है और करेगी।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसने भी पंजाब को ड्रग्स के जाल में फंसाया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे हर एक लोगों को सख्त सजा दी जाएगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch