

इस समय की बड़ी खबर महाकुंभ के साथ जुंड़ी हुई जहां हर हर महादेव के जयकारे गूंजते हुए अचानक से महाकुंभ का आसमान चीखो पुकार से गूंजने लग गया। गौर हो कि प्रयागराज़ में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के स्नान से कुछ घंटे पहले ही करीब 3 बज़े किसी बात को लेकर फैली अफवाह के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।
माहौल भी ऐसा बना कि मौके पर पूरी तरह से भगदड़ मच गई जिस में करीब 14 लोगों की मौत का समाचार सामने आ रहा है जबकि भारी संख्या में लोग घायल भी हो गए। बतां दे कि गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम से लगभग एक किलोमीटर दूर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैरिकेड्स टूट गए और इसके कारण भीड़ में भगदड़ मच गई। लोगों के कुचलने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं, और जैसे ही वे जमीन पर गिरीं, भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास के अस्पताल में भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए बेली अस्पताल और स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।









