अमन गुप्ता जालंधर डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इसके साथ ही यूनियन के 5 सदस्यों द्वारा भूख हड़ताल भी शुरू कर दी गई। यूनियन सदस्यों ने बताया कि बलदेव राज, पृथ्वीपाल, सुरिन्द्रपाल, सुखविन्द्र कौर व सोनिया मांगों के सबंध में भूख हड़ताल पर रहेंगी। गौर हो कि पिछले 3 दिनों से डीसी दफ्तर इम्पालइज यूनियन कलम छोड़ हड़ताल पर चल रहा है, जिसके चलते तहसील का सारा काम ठप्प हो चुका है। रजिस्ट्रीयों के ईलावा तहसील के कई कामों पर पूरी तरह से ब्रेक लगने कारण लोगों को बैरंग लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है तथा इस कारण सरकार के राज्सव पर भारी फर्क पड़ रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान तजिन्द्र सिंह ने बताया कि मांगों के सबंध में मुलाजिम संघर्ष करते आ रहे हैं, जिस ओर प्रशासन व सरकार बिल्कुल गौर नहीं फरमा रही। उन्होंने कहा कि अगर मुलाजिमों के खिलाफ सरकार का रवैया इसी तरह का रहा तो आने वाले दिनों में सूबा कमेटी के निर्देशों अनुसार संघर्ष को ओर तेज किया जा सकता है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









