सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक पुलिस के शिकंजे में

by | Feb 5, 2026 | Crime

Feb 5, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमन-शांति भंग करने और युवाओं को गलत राह पर ले जाने वालों के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले एक युवक के खिलाफ थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को एसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ ख्वाजा कोठी चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सरेआम हथियार दिखाकर लोगों में डर फैला रहा है। इतना ही नहीं, वह युवाओं को हथियार रखने और गलत कामों की ओर बढ़ने के लिए भी उकसा रहा था।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान भानू प्रताप के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं और समाज पर गलत असर डालती हैं। ऐसे वीडियो युवाओं को अपराध की ओर धकेलते हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी, मैनेजर को मौत की धमकी का मामला

म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी, मैनेजर को मौत की धमकी का मामला

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार धमकी भरी कॉल्स किए जाने का मामला सामने आया है। अभिषेक जोश के अनुसार, उन्हें कुछ अज्ञात नंबरों से बार-बार कॉल आ रही थीं।...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों से अपील की है कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को लेकर फैल रही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह जनहित में है और इसका मकसद हर परिवार को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज...

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस प्रशासन ने बड़े फेरबदल के तहत पंजाब में डीएसपी रैंक के 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नए आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न नई पोस्टिंग दी गई है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।    ...

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ किसी भी पहल का स्वागत है, लेकिन जिन लोगों पर अतीत...

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन डे नज़दीक आते ही ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। इस दौरान ठग प्यार, गिफ्ट और सरप्राइज़ का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। भावनात्मक माहौल में लोग जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठग उनकी जमा पूंजी पर हाथ साफ कर देते हैं। सबसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch