लाडोवाल टोल पर दबंगों की दहशत, ट्रक रोककर खुलेआम वसूली, पुलिस ने दर्ज किया केस

by | Feb 5, 2026 | National

Feb 5, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना–जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा इन दिनों कानून नहीं, बल्कि दबंगों के कब्जे में नजर आ रहा है। यहां 15 से 20 अज्ञात युवक दिन-रात डेरा जमाए बैठे रहते हैं और टोल बूथ से पहले ही भारी वाहनों को जबरन रोक लेते हैं। आरोप है कि ये युवक ट्रक चालकों को धमकाकर टोल की रकम खुद वसूलते हैं और बिना किसी सरकारी रसीद के वाहन आगे निकलवा देते हैं।

मामला सामने आने के बाद थाना लाडोवाल पुलिस हरकत में आई। एएसआई मोहम्मद सदीक को मिली सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खास तौर पर ट्रांसपोर्टरों और मालवाहक वाहनों को निशाना बना रहे थे।

हद तो तब हो गई जब यह भी सामने आया कि आरोपी टोल प्लाजा के कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं। डर के चलते कई बार कर्मचारी भी मजबूरन बिना पर्ची और रसीद के वाहनों को निकलने देते हैं। इससे जहां वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है, वहीं सरकार के राजस्व पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

फिलहाल पुलिस ने टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि हाईवे पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी और अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch