लुधियाना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह प्रिंकल गिरफ्तार, 2022 के पुराने मामले में हुई कार्रवाई

by | Aug 20, 2025 | Crime

Aug 20, 2025 | Crime

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रिंकल को बीती रात पुलिस ने 2022 में दर्ज एक पुराने केस में हिरासत में लिया।

2022 का मामला

दरअसल, 2022 में प्रिंकल पर आरोप था कि उसने सोशल मीडिया पर एक एडवोकेट की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उसका नाम ऐसे व्यक्ति से जोड़ा जिसे वह जानती तक नहीं थी। इस घटना से एडवोकेट के परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। शिकायत मिलने पर थाना सराभा नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जांच शुरू कर दी थी। अब उसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रिंकल को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया और विवादों से पुराना नाता

गुरविंदर सिंह प्रिंकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अपने वीडियो व पोस्ट्स को लेकर चर्चा में बना रहता है। वह जूते के कारोबार से भी जुड़ा है। इससे पहले भी उसका नाम विवादों में आ चुका है। करीब 9 महीने पहले उसकी दुकान पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह खुद घायल हो गया था। उस घटना के बाद भी वह सुर्खियों में रहा था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बड़ी ख़बर : जालंधर के फिल्लौर मे दहशत गोली की आवाज से गूंजा फिल्लौर

बड़ी ख़बर : जालंधर के फिल्लौर मे दहशत गोली की आवाज से गूंजा फिल्लौर

शनिवार शाम फिल्लौर के नवां शहर रोड स्थित अटवाल कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक एनआरआई युवक ने समाजसेवी मंदीप सिंह दोसांझ पर पिस्तौल तान दी। मौके पर मौजूद मंदीप सिंह के साथी पंडित ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने गोली चला दी, जो पंडित की टांग में जा...

भाजपा का बड़ा फैसला: नेता कृष्ण लाल शर्मा पार्टी से सस्पेंड

भाजपा का बड़ा फैसला: नेता कृष्ण लाल शर्मा पार्टी से सस्पेंड

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जालंधर शहरी इकाई ने सख्त कदम उठाते हुए अपने नेता कृष्ण लाल शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कृष्ण लाल शर्मा हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे बयान दे रहे थे जो पार्टी की छवि को नुकसान...

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खत्म की दिवाली की असमंजस, 21 अक्टूबर 2025 को होगी महालक्ष्मी पूजा

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खत्म की दिवाली की असमंजस, 21 अक्टूबर 2025 को होगी महालक्ष्मी पूजा

दीवाली 2025 को लेकर चल रहे भ्रम पर अब विराम लग गया है। माता वैष्णोदेवी कटरा श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक रूप से त्योहारों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में मुख्य दिवाली 21 अक्टूबर, मंगलवार को मनाई जाएगी।  इस दिन माता वैष्णो देवी भवन में...

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर केस: शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर केस: शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बत्ता ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को डीआईजी भुल्लर और उनके सहयोगियों से गंभीर जान का खतरा है। उन्होंने...

भारत-पाक बॉर्डर पर फिर ड्रोन से हथियार और 4 किलो आईस ड्रग्स बरामद

भारत-पाक बॉर्डर पर फिर ड्रोन से हथियार और 4 किलो आईस ड्रग्स बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशे और हथियारों की तस्करी लगातार जारी है। केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम दावे और सख्ती के बावजूद ड्रोन के जरिए सरहद पार से अवैध सामान पहुंचाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव...

Get In Touch
close slider

Get In Touch