शुगर मिल और गोल्ड जिम पर पड़ी रेड, शहर में मचा हड़कंप

by | Aug 20, 2025 | National

Aug 20, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा:
पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को यहां बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने शहर की मशहूर शुगर मिल पर रेड की है। इसके साथ ही शुगर मिल मालिकों से जुड़े गोल्ड जिम में भी दबिश दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों की टीम सुबह अचानक फगवाड़ा पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई से शहर में अफरा-तफरी का माहौल है।

कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल ईडी विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रेड किस मामले में की गई है। हालांकि कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। लोग इसे आर्थिक अनियमितताओं और वित्तीय लेन-देन से जोड़कर देख रहे हैं।

कारोबारी हलकों में दहशत

ईडी की इस रेड के बाद कारोबारी हलकों में दहशत का माहौल है। शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

आधिकारिक बयान का इंतजार

ईडी अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन शहरभर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 बैकग्राउंड

ईडी समय-समय पर वित्तीय लेन-देन, हवाला कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे मामलों में रेड डालती रही है। पंजाब में बीते समय में कई बड़े कारोबारियों और उद्योगपतियों के ठिकानों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch