लुधियाना में सुंदर नगर चौक पर गोलियां, कार्तिक बग्गन की मौत, मोहन घायल

by | Aug 24, 2025 | Crime

Aug 24, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के लुधियाना में सुंदर नगर चौक पर देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा पर सवार दो युवकों को घेरकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में घाटी मोहल्ला निवासी कार्तिक बग्गन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मोहन गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुई वारदात?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्टिवा पर सवार कार्तिक और मोहन जैसे ही सुंदर नगर चौक से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
फायरिंग के दौरान एक्टिवा की पिछली सीट पर बैठे मोहन की पीठ पर गोली लगी और संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। बदमाशों ने पास आकर कार्तिक पर करीब 6 गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में अफरा-तफरी

लोगों ने खून से लथपथ दोनों युवकों को तुरंत सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। मोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद घाटी मोहल्ला और अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और देर रात तक परिजनों का विलाप जारी रहा।

पुरानी रंजिश और गैंग का नाम

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। करीब ढाई वर्ष पहले भी कार्तिक पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह जांघ पर गोली लगने के बाद बच गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में इस वारदात के पीछे कौशल चौधरी गैंग का नाम लिया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की जांच

सूचना मिलते ही थाना सुंदर नगर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
ADCP दविंदर चौधरी ने बताया कि मृतक कार्तिक बग्गन के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस टीमें आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch