Ludhiana मेयर इन एक्शन, ज़ारी किए यह आदेश

by | Feb 8, 2025 | States

Feb 8, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अब नगर निगम दफ्तर  से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर सख्ती बढ़ गई है। मेयर इन्द्रजीत कौर द्वारा नगर निगम ऑफिस में मुलाजिमों के सुबह समय पर पहुंचने और दिनभर मौजूद रहना यकीनी बनाने के लिए लगातार 2 दिन चैकिंग करने के बाद ड्यूटी से गायब रहने वाले सफाई कर्मियों पर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इस संबंध में हरी झंडी उनके द्वारा सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के मुद्दे पर बुलाई गई मीटिंग के दौरान चारों जोनों के सैनेटरी इंस्पैक्टरों को दे दी गई है। मेयर ने कहा कि सड़कों, गलियों, पब्लिक प्लेस, मार्कीट आदि में कूड़े के ढेर नजर नहीं आने चाहिएं और अच्छे तरीके से सफाई होनी चाहिए जिसके लिए सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी फिक्स की जाए और ड्यूटी से गायब रहने वाले सफाई कर्मियों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। जहां तक सफाई कर्मियों की हाज़िरी चैक करने की प्रक्रिया है, उसके लिए आई.डी. कार्ड जारी करने का फैसला किया गया है ताकि फर्जीवाड़ा न हो।

ये हैं हालात
सफाई कर्मियों के ड्यूटी से गायब रहने के हालात ये हैं कि उनकी रिकार्ड में हाज़िरी लगाकर सैलरी दी जा रही है या फिर किसी मुलाजिम की जगह कोई और काम कर रहा है।  इसी तरह मुलाजिमों के दोनों शिफ्टों में ड्यूटी पर न आने की शिकायत मिल रही है जिसकी पुष्टि विजीलैंस द्वारा हाल ही में एक नंबरदार को सफाई कर्मी से ड्यूटी पर न आने के बावजूद हाजिरी लगाने के बदले में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने से हो गई है। इस पैसे का हिस्सा सैनेटरी इंस्पैक्टर से लेकर ऊपर तक जा रहा है लेकिन हर बार उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबा लिया जाता है।

खुले में कूड़ा फैंकने या जलाने वालों के चालान काटने की मुहिम होगी तेज
मेयर ने खुले में कूड़ा फैंकने या जलाने वालों के चालान काटने की मुहिम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए बुड्ढे नाले के किनारे भी रैगुलर पैट्रोलिंग की जाएगी। हालांकि मुलाजिमों द्वारा इस तरह की ड्राइव के दौरान विरोध व सियासी दबाव होने का हवाला दिया गया जिस पर मेयर ने कहा कि अगर लुधियाना को सफाई व्यवस्था के मामले में नंबर वन बनाना है तो कार्रवाई करनी जरूरी है लेकिन चालान काटने से पहले उन्होंने लोगों को जागरूक करने और पार्षदों का सहयोग लेने की बात कही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch