लुधियाना से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सी.बी.आई. अधिकारी बनकर चार लोग बड़ेवाल इलाके के एक घर में घुस गए। यहां उन्होंने घर के मालिक हरीश कुमार को बंधक बना लिया। आरोपियों ने घर की तलाशी ली और 40 हजार कैश व तीन मोबाइल छीन कर कार में बैठ कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हरीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...







