पंजाब में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी

by | Jun 27, 2026 | Lifestyle

Jun 27, 2026 | Lifestyle

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो प्रदेशवासियों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

29 जून से सक्रिय होगा मानसूनी सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 29 जून से 1 जुलाई के बीच पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश होने के प्रबल आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

लगातार बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बारिश का इंतजार, किसानों को भी राहत की उम्मीद

प्रदेशभर के लोग अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अच्छी बारिश होने से न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि किसानों को भी राहत मिलेगी और खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकेंगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

पुलिस और मुख्य शूटर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; विदेशी पिस्तौल बरामद

पुलिस और मुख्य शूटर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; विदेशी पिस्तौल बरामद

पंजाब के बटाला में देर रात पुलिस और एक कुख्यात शूटर के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी रवि के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक विदेशी पिस्तौल बरामद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch