लुधियाना को जल्द मिलेगा नया एयरपोर्ट | हलवारा एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचेगी BCAS टीम

by | Oct 6, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना, पंजाब: लुधियाना वासियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ऐलान किया है कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की टीम जल्द ही हलवारा एयरपोर्ट की बिल्डिंग क्लियरेंस का निरीक्षण करने लुधियाना पहुंचेगी। इसके बाद इस एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।

बिट्टू बोले – “सपना साकार होने जा रहा है”

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि लुधियाना का यह एयरपोर्ट न केवल शहर बल्कि पूरे पंजाब की हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिट्टू ने लिखा:
“लुधियाना वासियों की कड़ी मेहनत और लंबे इंतजार के बाद, अब हलवारा एयरपोर्ट के संचालन का सपना साकार होने वाला है। BCAS टीम जल्द ही एयरपोर्ट की बिल्डिंग क्लियरेंस का निरीक्षण करेगी। यह कदम लुधियाना की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती देगा और पंजाब के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”

लुधियाना के लिए बड़ा कदम

हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने से लुधियाना और आसपास के इलाकों को सीधी हवाई सेवाएं मिल सकेंगी। इससे न केवल व्यापार और उद्योग को लाभ होगा बल्कि यात्रियों को भी देश-विदेश की कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch