लुधियाना में ई-सिगरेट और हुक्का बार पर सख्ती, नाबालिगों के नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन

by | Jan 9, 2026 | Crime

Jan 9, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

स्कूली बच्चों और युवा पीढ़ी में तेजी से बढ़ रहे ई-सिगरेट (वेप) और हुक्का बार के चलन पर लगाम कसने के लिए लुधियाना पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) रूपिंदर सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत कमिश्नरेट लुधियाना के अधिकार क्षेत्र में विशेष आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, सभी स्कूल परिसरों और हुक्का बारों में नाबालिगों द्वारा ई-सिगरेट, तंबाकू, शराब, सिगरेट और किसी भी प्रकार के रसायनों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोकहित को ध्यान में रखते हुए स्थानीय बाजार में ई-सिगरेट की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

इन आदेशों की खास बात यह है कि अब कार्रवाई केवल नशा करने वालों तक सीमित नहीं रहेगी। यदि किसी हुक्का बार में नाबालिग नशा करते पाए जाते हैं, तो इसके लिए बार मालिक और वहां का स्टाफ सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा। वहीं, स्कूल परिसरों में ऐसी गतिविधि सामने आने पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बच्चों को नशे से दूर रखना अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है। यदि कोई नाबालिग नशे से जुड़े मामले में पकड़ा जाता है, तो उसके माता-पिता के खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch