बंब मामले में बुरे फंस सकते है LOP नेता प्रताप बाज़वा, नहीं किया पुलिस के साथ सहयोग

by | Apr 15, 2025 | Crime

Apr 15, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बड़ी ख़बर पंजाब कांग्रेस के LOP नेता प्रताप बाज़वा के साथ जुड़ी हुई कारण कि अपने बंबो वाले ब्यान को लेकर प्रताप बाज़वा बुरी तरह से फंसते हुए नज़र आ रहे है। गौर हो कि बीते दिनी प्रताप बाज़वा ने एक निज़ी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पंजाब में 32 बंब आ चुके है जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी थी कि या तो बाज़वा बताएं कि बंब कहां है नहीं तो उन पर कानूनी कारवाई की जाएगी। जिसके बाद बाज़वा पर मामला दर्ज कर लिया था।

 

इस कड़ी के चलते ही आज़ पुलिस ने बाज़वा को पूछताछ के लिए बुलाया था, बताया जा रहा है कि 6 घण्टे की पूछताछ के दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधिकारी अब इस मामले को लेकर एडवोकेट जनरल कार्यालय से लीगल सलाह ले रहे हैं, कि प्रताप सिंह बाजवा पर क्या एक्शन लिया जाए? यह तय है कि प्रताप सिंह बाजवा विरूद्ध पंजाब पुलिस की तरफ से शिकंजा कसा जारहा है। ये भी पता लगा है कि लंबी पूछताछ में प्रताप सिंह बाजवा ने 32 बमों के बारे में इनवेस्टीगेशन टीम को जानकारी देने से इंकार कर दिया है कि कौन से सूत्रों से उन्हें ये जानकारी मिली थी कि अभी 32 बम पंजाब में हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब पुलिस या फिर केंद्रीय एजैंसी को इसकी जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया है कि उन्हें किस के ज़रिए ये जानकारी प्राप्त हुई। एक बड़े अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रताप बाजवा को ये सब कुछ पता होने के बावजूद उन्होनें दहशत फैलाने वाले ब्यान दिया है, जिस कारण पंजाब पुलिस पंजाबियों की सुरक्षा लई उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

बता दें कि बीते दो तीन दिन पहले प्रताप सिंह बाजवा ने एक टीवी चैनल को ये ब्यान दिया था कि पंजाब में 50 के करीब बम पाकिस्तान की तरफ से आए हैं, जिनमें से 18 चल चुके हैं और 32 अभी बाकी है, जिस कारण पंजाब में बड़ी घटना घट सकती है। वर्णनीय है कि जब सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों को सूचित करते हुए प्रताप बाजवा से जानकारी लेने के लिए पंजाब पुलिस को आदेश दिए तो प्रताप बाजवा ने ये जानकारी देने से इंकार कर दिया था, जिस के बाद बाजवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch