जोगिन्द्र सिंह मान ने फगवाड़ा की अनाज मंडी में शुरु करवाई गेहूं की खरीद

by | Apr 15, 2025 | News

Apr 15, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने आज होशियारपुर रोड स्थित मुख्य अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का शुभारंभ करवाया। उनके साथ एस.डी.एम. जशनजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं मंडी बोर्ड के कर्मचारी भी उपस्थित थे। मान ने आढ़तियों व किसानों से बातचीत करते हुए मंडी में सरकारी प्रबंधों को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार ने खरीद कार्य को सुचारू ढंग से चलाने के लिए हर साल की तरह उत्तम प्रबंध किए हैं।

उन्होंने किसानों से अपील कर कहा कि वे फसल पूरी तरह पकने के बाद ही मंडी में लाएं ताकि गेहूं का पूरा मूल्य मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूर्व मंत्री मान ने किसानों को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने मंडियों में सभी जरूरी प्रबंध कर लिए हैं और किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस बीच एसडीएम जशनजीत सिंह ने बताया कि गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए नोडल अफसरों की नियुक्ति की गई है। किसानों को गेहूं ढेरी करने, मंडी में ठहरने, पानी आदि के लिए भी उचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

इस अवसर पर मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, बलजिंदर सिंह सचिव मार्केट कमेटी, गुरदीप सिंह दीपा, अंकुश ओहरी, पार्षद रवि सिद्धू, हरप्रीत सिंह भोगल, जसदेव प्रिंस, विजय बसंत नगर, हरमेश पाठक, आढ़ती कुलवंत पब्बी, हरदयाल सिंह, सुभाष कुमार, अंकित गुप्ता, गजानंद के अलावा विभिन्न खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch