Jalandhar में शराब और मीट की बिक्री पर लगी पाबंदी, ज़ाने क्या है कारण

by | Jun 7, 2025 | News

Jun 7, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

संत शिरोमणि भगत कबीर जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए विशेष एहतियात के तौर पर 10 और 11 जून को मांस, अंडे और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर बराड़ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह प्रतिबंध 10 जून को भगत कबीर जी के मंदिर के पास और शोभा यात्रा के आरंभिक मार्ग पर तथा 11 जून को शोभायात्रा के पूरे मार्ग व मंदिर के आसपास के क्षेत्र में लागू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध सभी प्रकार की मीट की दुकानों, शराब के ठेकों और अंडों की खुदरा दुकानों पर समान रूप से लागू होगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के एक...

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लड़कियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘टटीहरी’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। गाने में कथित रूप से अश्लील शब्दों और हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में FIR...

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” अभियान के तहत बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ब्लॉक बरनाला की 100 महिला...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

Get In Touch
close slider

Get In Touch