
इस समय की बढ़ी खबर पंजाब के लुधियाना शहर से सामने आ रही है जहां पर अभी कुछ देर पहले गोलियों की ठाह ठाह ने दहशत का माहौल बना दिया।
मिली जानकारी अनुसार लुधियाना में खुड मोहल्ला स्थित एक दुकान पर देर शाम गोलियां चली हैं, जिसमें एक महिला सहित 2 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। जानकारी अनुसार थाना डीविजन नं. 3 की अंतर्गत आते इलाका सी.एम.सी. चौक के निकट एक दुकान पर मोटरसाइकिर सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे एक शख्स प्रिंकल के ऊपर फायरिंग कर दी।
इस दौरान एक अन्य लड़की, जोकि अमरीका की रहने वाली है, को भी गोलियां लगी है। हमलावरों ने 10 से 12 राऊंड राऊंड फायर किए हैं, जिसमें प्रिंकल व एक अन्य लड़की बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। लड़की की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई, जिसे कि दो गोलियां लगी हैं, वही प्रिंकल को भी दो गोलियां लगी हैं।
बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक बदमाश दुकान में मुंह ढंक कर आया और आते ही प्रिकंल पर फायरिंग शुरू कर दी, उसके बाद 3 और बदमाश दुकान में आ गए तथा सभी ने हमला कर दिया। वहीं घटना दौरान फायरिंग से साथ लगती अन्य दुकानों के शीशे टूट गए हैं।








