
कोहिमा में 9 फरवरी को निकले डियर क्लोवर मंडे वीकली लॉटरी ड्रॉ ने लुधियाना के अमर मित्तल को करोड़पति बना दिया। प्रथम पुरस्कार एक करोड़ रुपये का रहा, जो टिकट नंबर 91E31139 पर निकला। यह टिकट लुधियाना स्थित पूजा लॉटरी एजेंसी के माध्यम से बेचा गया था।
एजेंसी के संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 25 वर्षों से लॉटरी कारोबार में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी से पहले भी कई लोग बड़े इनाम जीत चुके हैं। इस जीत के बाद इलाके में खुशी का माहौल है।
अब लोगों की नजर आने वाले बड़े बंपर ड्रॉ पर है। नागालैंड स्टेट डियर महाशिवरात्रि बंपर 2026 का ड्रॉ 21 फरवरी को होगा, जिसमें पहला इनाम 3 करोड़ रुपये रखा गया है। इसके अलावा पंजाब स्टेट डियर होली बंपर 2026 का ड्रॉ 14 मार्च को निकलेगा, जिसमें भी 3 करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार घोषित है।








