खत्म हुई कांग्रेस, कांग्रेस को खत्म कर खुद भी हो गए भगवा के कैप्टन

by | Sep 20, 2022 | Political

Sep 20, 2022 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। इसी के साथ उनकी पार्टी का पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय हो गया है। आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई। अमरिंदर के साथ-साथ उनके कई सहयोगी भी बीजेपी में शामिल हुए।

 

बीजेपी में शामिल होने के बाद अमरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने समर्थकों से चर्चा की थी। इसमें तय हुआ कि पंजाब का कोई भविष्य देखना है तो बीजेपी के साथ विलय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी और बीजेपी की विचारधारा एक ही है।

 

 

2022 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ा था कांग्रेस का हाथ

 


कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस से अलग हुए थे। इसके बाद उन्होंने 2022 के चुनाव के लिए पीएलसी पार्टी बनाई और फिर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े, हालांकि, आम आदमी पार्टी की आंधी में बीजेपी और अमरिंदर सिंह दोनों को ही खाली हाथ रहना पड़ा था।

 

 

सिख चेहरे की तलाश में थी बीजेपी

 


पंजाब में अकाली दल से अलग होने के बाद बीजेपी लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है, जो पंजाब में पार्टी को सियासी संजीवनी दे सके और हिंदू समुदाय के बीच भी स्वीकार्य हो। ऐसे कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के दोनों ही फॉर्मूले में पूरी तरह से फिट बैठते हैं, क्योंकि वो पंजाब की सियासत में मंझे हुए नेता हैं। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की एंट्री भाजपा में उस समय हुई है जब 2024 के लोकसभा चुनाव आने वाले है, ऐसे में बीजेपी के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

जालंधर में MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, CM मान और केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जालंधर में MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, CM मान और केजरीवाल का केंद्र पर हमला

पंजाब की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत उनके जालंधर स्थित आवास और यूनिवर्सिटी परिसरों...

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक सैलून को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार तरुण कुमार नामक युवक बाल कटवाने के लिए कई बार सैलून पहुंचा, लेकिन उसे लगातार इंतजार करने को कहा गया। आरोप है कि बाद में सैलून कर्मचारियों ने उसका काम...

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी के पावन अवसर पर जहां प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था और नगर कीर्तन निकाले जा रहे थे, वहीं कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच देर रात हुई फायरिंग की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।   जानकारी के अनुसार जालंधर से आनंदपुर साहिब जा रही संगत...

फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं बच्ची वरिहा हांडा ने बेहद कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। महज 1 वर्ष 10 महीने की उम्र में वरिहा ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) में अपना नाम दर्ज करवाया है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch