Luxury स्टाइल में होता था नशे का कारोबार, पुलिस ने किया पर्दाफाश

by | Jul 3, 2025 | Crime

Jul 3, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के खन्ना में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को 1.5 किलो आइस ड्रग और 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखमन सिंह सनी के रूप में हुई है, जो अमृतसर का रहने वाला है और इन दिनों खरड़ के शिवजोत अपार्टमेंट में किराए पर रह रहा था। पुलिस को शक है कि यह ड्रग्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों तक पहुंचाई जा रही थी।

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैस ने जानकारी दी कि 1 जुलाई को सिटी थाना-2 की पुलिस ने मीट मार्केट के पास विक्की नाम के युवक को 10 ग्राम नशे के साथ पकड़ा। पूछताछ में विक्की ने बताया कि वह यह नशा खरड़ में रहने वाले सुखमन से खरीदता था। सुखमन अपनी लग्ज़री क्रूज़ कार में आकर अपार्टमेंट गेट पर नशा सप्लाई करता था।

इस खुलासे के बाद CIA और थाना-2 की टीमों ने मिलकर सुखमन को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। उसकी क्रूज़ कार की तलाशी लेने पर 1.5 किलो आइस ड्रग और 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। सुखमन को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह पाकिस्तान तक फैला हो सकता है और यह ड्रग्स की बरामदगी एक बड़ी जांच का हिस्सा बन सकती है। जांच में यह भी सामने आया है कि सुखमन व्हाट्सऐप कॉल और फेसबुक चैटिंग से नशे के ऑर्डर लेता था और फिर डाटा डिलीट कर देता था। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और डाटा रिकवरी के लिए भेजा गया है। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि मोबाइल से बड़े तस्करों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch