
पंजाब में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कपूरथला से एक बड़ा हादसा सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पुरानी सब्ज़ी मंडी में स्थित एक करीब 100 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के समय इमारत के पास मौजूद 2-3 बिजली के खंभे और तार भी टूटकर गिर पड़े, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
📌 घटना की मुख्य बातें:
-
📍 लोकेशन: कपूरथला, पुरानी सब्जी मंडी
-
🕒 समय: रात करीब 3:30 बजे
-
🏚️ इमारत की उम्र: लगभग 100 साल पुरानी, पहले बाली-भटूरे की दुकान थी
-
⚡ बिजली बाधित: 2–3 खंभे और तार गिरने से पूरे इलाके की बिजली गुल
-
🙏 कोई जनहानि नहीं: रात में घटना होने से भीड़ नहीं थी
-
🚨 स्थानीय लोगों में आक्रोश: नगर निगम से पुरानी इमारतों को चिन्हित कर गिराने की मांग
📣 स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन में होता, जब मंडी में भीड़ लगी होती है, तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में मौजूद सभी जर्जर इमारतों की जांच कर उन्हें समय रहते गिराया जाए।
🏛️ नगर निगम पर उठे सवाल
बारिश से लगातार बिगड़ रहे हालात के बावजूद प्रशासन ने जर्जर इमारतों की समय पर मरम्मत या हटाने की कार्रवाई नहीं की, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। यह हादसा नगर निगम की लापरवाही की ओर इशारा करता है।









