कंगना के बयान वापस लेने पर सांसद मलविंदर कंग ने कहा – उनका दिमागी संतुलन सही नहीं, भाजपा नेतृत्व ध्यान दे

by | Sep 25, 2024 | International

Sep 25, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानूनों को लेकर दिए गए बयान वापस लेने और माफी मांगने पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और वरिष्ठ प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कंगना की मानसिक हालत ठीक नहीं है। भाजपा नेतृत्व उसपर ध्यान दे।

 

आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कंगना को इतने दिनों बाद पता चला कि वह भाजपा की सदस्य भी हैं। उन्हें यह नहीं पता कि सिर्फ एक पार्टी का सदस्य ही नहीं बल्कि भारत के सबसे बड़ा पंचायत संसद की सदस्य भी हैं। इससे उनकी मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस तरह होगी!

 

कंग ने कहा कि पंजाब भाजपा के नेता भी यही कहते रहे हैं कि कंगना की दिमागी हालत सही नहीं है। इसलिए भाजपा को इसपर तुरंत विचार करना चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कंगना भाजपा नेतृत्व के बगैर सहमति के ऐसे भड़काऊ बयान देती है। दरअसल भाजपा रणनीति के तहत ऐसे कुछ नेता रखे हुए है जिनका काम सिर्फ नफरती बयान देना है। उनके बयान समाज में तनाव पैदा करती है फिर बाद में भाजपा नेतृत्व दिखावे के लिए असहमति व्यक्त करते हैं।
कंग ने कहा कि अगर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच में किसानों के साथ हैं तो उन्हें तुरंत कंगना पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch