Instagram पर डाली पाकिस्तानी ग़ाने पर Reel, जमकर ट्रोल हुई भाज़पा नेत्री

by | May 16, 2025 | National

May 16, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अकसर ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट (Kangana Ranaut) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, Kangana Ranaut इस बार किसी राजनीति पार्टी पर तंज या विवादित ट्वीट पर नहीं बल्कि खुद की ही एक निजी रील के चलते हुए विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है।

 

बता दें कि, Kangana Ranaut को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि ने राजस्थान के जयपुर में एक रील बनाई जिसकी बैक ग्राउंड पर पाकिस्तानी गाना लगाया गया है। इस वीडियो में Kangana एक मोर के साथ नाचते हुए नजर आ रही है और आम पेड़ों  पर आम भी तोड़ती हुई नजर आ रही है। Kangana ने ये रील इंस्टाग्राम पर 4 दिन पहले पोस्ट की है, जोकि देखते ही देखते काफी वायरल हो गई। इस रील पर पाकिस्तानी यूजर्स के कमेंट की झड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान यूजर्स का कहना है कि, अगर Kangana को पाकिस्तान से इतनी नफरत है तो पाकिस्तानी गाना क्यों लगाया।

 

फिलहाल Kangana Ranaut की तरफ से अभी तक इन कमेंट को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। आपको बता दें, Kangana Ranaut गत 10 मई को जयपुर गई थी, इस दौरान पोस्ट की गई रील में पाकिस्तानी गाना ‘दम नाल दम भरांगी रांझेया वे, जीवें कवेंगा करांगी रांझेया वे’ बैकग्राउंड में चल रहा है। इस गाने को पाकिसातन की मशहूर म्यूजिशियन जोड़ी जैन-जोहेब ने गाया है, जोकि दिवंगत गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के समकक्ष हाजी रहमत अली के पोते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch