केंद्र सरकार लेकर आया युवा वर्ग के लिए यह नई योज़ना, इसे मिलेगा युवा वर्ग को यह लाभ

by | Jun 17, 2022 | Political

Jun 17, 2022 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार द्वारा बीते दिनी युवा वर्ग के लिए एक विशेष और बेहतर योज़ना की शुरूआत की गई है, जिस योज़ना का नाम रखा गया है अग्निपथ योज़ना, इस योज़ना का युवा वर्ग को होगा खासतौर पर फायदा

सरकार की इस अग्निपथ योजना की घोषणा करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे इम्‍प्‍लॉयमेंट अपॉर्चुनिटीज़ बढ़ेंगी. अग्निवीर सेवा के दौरान अर्जित स्क्ल्सि और एक्‍सपीरिएंट से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में इम्‍प्‍लॉयमेंट प्राप्त होंगे. अग्निपथ योजना के अंतर्गत यह प्रयास किया जा रहा है, कि Indian Armed Forces का प्रोफाइल उतना ही यूथफुल हो, जितना विस्‍तृत देश की जनसंख्‍या का प्रोफाइल है. अग्निपथ स्‍कीम के तहत भर्ती के लिए कौन पात्र होगा और क्‍या सैलरी-सुविधाएं युवाओं को मिलेंगी, इसकी पूरी जानकारी यहां देखें.

 

कौन बन सकेगा अग्निवीर?

अग्निपथ स्‍कीम में भर्ती के लिए युवाओं की आयु 17 साल 6 महीने से 21 महीने के बीच होनी जरूरी होगी. युवाओं को ट्रेनिंग पीरियड समेत कुल 4 वर्षों के लिए आर्म्‍ड सर्विसेज़ में सेवा का मौका मिलेगा. भर्ती सेना के तय नियमानुसार ही होगी.

 

इतना होगा एनुअल पैकेज

अग्निवीरों के लिए सरकार ने एक सेवानिधी की घोषणा की है. इसमें पहले साल युवाओं को 30 हजार रुपये मासिक पे पर रखा जाएगा. EPF/PPF की सुविधा के साथ अग्निवीर पहले साल 4.76 लाख रुपये पाएंगे. चौथे साल तक वेतन 40 हजार रुपये यानी सालाना 6.92 लाख रुपये पाएंगे. 

 

पैकेज के साथ मिलेंगे ये भत्‍ते

एनुएल पैकेज के साथ कुछ भत्‍ते भी मिलेंगे जिसमें रिस्‍क एंड हार्डशिप, राशन, ड्रेस और ट्रैवल एलाउंस शामिल होंगे. सेवा के दौरान डिसेबल होने पर नॉन-सर्विस पीरियड का फुल पे और इंट्रेस्‍ट भी मिलेगा. ‘सेवा निधि’ को आयकर से छूट दी जाएगी. अग्निवीर ग्रेच्युटी और पेंशन संबंधी लाभों के हकदार नहीं होंगे. अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में उनकी अवधि के लिए 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा.

 

चार साल की सेवा के बाद अग्निवीर का क्या होगा?

चार साल के सेवाकाल के बाद 75 फीसदी जवानों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। अधिकतम 25 फीसदी को रेगुलर काडर में जगह मिलेगी। इसके लिए सेवाकाल पूरा होने के बाद ऐच्छिक आधार पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन करना होगा। 

 

चार साल के बाद जिन जवानों को सेवा मुक्त किया जाएगा उनका क्या होगा?

जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि चार साल के सेवाएं देने वाले अग्निवीर को कई राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों में आने वाली नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। रक्षा मंत्री के एलान के बाद राज्यों के ओर से इस तरह की घोषणाएं भी होने लगी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस में अग्निवीर जवानों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।  

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

जालंधर में MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, CM मान और केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जालंधर में MP अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, CM मान और केजरीवाल का केंद्र पर हमला

पंजाब की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत उनके जालंधर स्थित आवास और यूनिवर्सिटी परिसरों...

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर में सैलून विवाद बना हिंसक: ग्राहक पर हमला, CCTV के आधार पर जांच शुरू

जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक सैलून को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार तरुण कुमार नामक युवक बाल कटवाने के लिए कई बार सैलून पहुंचा, लेकिन उसे लगातार इंतजार करने को कहा गया। आरोप है कि बाद में सैलून कर्मचारियों ने उसका काम...

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी पर फायरिंग से दहशत: कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब मार्ग पर संगत पर हमला

बैसाखी के पावन अवसर पर जहां प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था और नगर कीर्तन निकाले जा रहे थे, वहीं कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच देर रात हुई फायरिंग की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।   जानकारी के अनुसार जालंधर से आनंदपुर साहिब जा रही संगत...

फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं वरिहा हांडा ने रचा इतिहास, महज 1 साल 10 महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

फगवाड़ा की नन्हीं बच्ची वरिहा हांडा ने बेहद कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। महज 1 वर्ष 10 महीने की उम्र में वरिहा ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) में अपना नाम दर्ज करवाया है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch