फगवाड़ा में जगमग होंगी सड़कें: जोगिन्द्र सिंह मान ने शुरू कराया 5.33 लाख की लागत से 100 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम

by | Oct 29, 2025 | News

Oct 29, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शहर की गलियों को रोशन करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ ‘आप’ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने आज फगवाड़ा में 100 नई स्ट्रीट लाइटों लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट 5 लाख 33 हजार रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मान ने पलाही रोड पर रिबन काटकर किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल उप्पल और एडीसी-सह-नगर निगम कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहीं।

जोगिन्द्र सिंह मान ने बताया कि शहर के कई इलाकों में पुरानी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी थीं, जिससे लोगों को रात में आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा, निगम के तहत विकसित हो रहे नए क्षेत्रों में भी लाइटों की कमी महसूस की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि यह पहल मेयर रामपाल उप्पल की देखरेख में की जा रही है ताकि शहर के हर कोने में रोशनी पहुंचे और नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

जोगिन्द्र सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि

“फगवाड़ा नगर निगम लोगों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर का सर्वांगीण विकास और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी निष्ठा से हर शहर के विकास के लिए काम कर रही है। पहले की सरकारों की तुलना में मौजूदा सरकार विकास कार्यों के लिए खुलकर धन जारी कर रही है।

इस मौके पर पार्षद पद्मदेव सुधीर निक्का, पार्षद हरप्रीत सिंह भोगल, ब्लॉक प्रधान अर्जुन सुधीर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch