
जालंधर के सीपी स्वपन शर्मा की टीम काे बड़ी कामयाबी मिली हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीपी जालंधर ने जालंधर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो साथियों को एक तीखी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, पीछा करने के दौरान संदिग्धों द्वारा उन पर गोली चलाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। गिरफ्तार किए गए लोगों पर जबरन वसूली, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। आराेपियाें से 3 हथियार और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।









