जालंधर में 400 मकानों पर संकट: पावरकॉम की जमीन पर अवैध निर्माण, जल्द चल सकती है जेसीबी

by | Oct 26, 2025 | News

Oct 26, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर शहर के चौगिट्टी इलाके में स्थित डॉ. अंबेडकर नगर के करीब 400 मकानों पर अब बुलडोज़र चलने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, पावरकॉम (PSPCL) ने दावा किया है कि ये मकान उसकी 65.50 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए हैं। इस विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है, और पावरकॉम ने इसे लेकर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है

जानकारी के मुताबिक, पावरकॉम 2003 से इस जमीन पर मालिकाना हक को लेकर अदालत में केस लड़ रहा था, जिसमें 2019 में अदालत ने पावरकॉम के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद जमीन खाली नहीं करवाई जा सकी। अब पावरकॉम ने अदालत के आदेशों की अवहेलना को लेकर 27 अक्तूबर को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जालंधर की अदालत में पुलिस के खिलाफ मामला दाखिल करने का निर्णय लिया है।

🏠 लोगों में दहशत, प्रशासन सख्त

डॉ. अंबेडकर नगर के निवासियों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं, और अब अपने घर गिराए जाने की आशंका से परेशान हैं। वहीं, पावरकॉम का पक्ष है कि अदालत पहले ही इस जमीन को उनका वैध स्वामित्व घोषित कर चुकी है, इसलिए अब कब्जा खाली कराना जरूरी है।

पावरकॉम का दावा क्या है?

पावरकॉम का कहना है कि 1997 में पंजाब सरकार ने यह जमीन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड (PSEB) को कर्मचारियों की कॉलोनी विकसित करने के लिए आवंटित की थी। बाद में बिजली बोर्ड के पुनर्गठन के बाद यह संपत्ति पावरकॉम के नाम दर्ज हो गई

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

पंजाब की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी पार्टी में बढ़ती गुटबाजी, नेतृत्व संकट और अंदरूनी विवादों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 'आप' विधायकों को लेकर...

रेल मंत्री से मिले सांसद मालविंदर कंग, पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रखीं 3 बड़ी मांगें

रेल मंत्री से मिले सांसद मालविंदर कंग, पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रखीं 3 बड़ी मांगें

आम आदमी पार्टी (AAP) के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पंजाब के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपे। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से...

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI के इशारे पर पुलिसवालों को निशाना बनाने की थी तैयारी

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI के इशारे पर पुलिसवालों को निशाना बनाने की थी तैयारी

पंजाब पुलिस की "वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर्स" मुहिम के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दावा किया है कि पाकिस्तानी ISI हैंडलर के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे चार आरोपियों को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch