जालंधर में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, महिला ने एएसआई पर लगाए मारपीट के आरोप

by | Mar 20, 2026 | Crime

Mar 20, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पुलिस कार्रवाई के दौरान विवाद खड़ा हो गया। एक महिला ने एएसआई पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कर्मी सड़क पर युवकों के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

पीड़िता ममता के अनुसार, पुलिस घरेलू विवाद के चलते उनके घर पहुंची थी। इस दौरान एएसआई ने बिना महिला पुलिस की मौजूदगी के उनके साथ बदसलूकी की और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने अपने बेटों को बचाने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता गया। महिला का कहना है कि वह खुद बेटे को थाने लाने को तैयार थीं, फिर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CM भगवंत मान बोले—‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में 10 लाख तक मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत से बताया बेहतर

CM भगवंत मान बोले—‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में 10 लाख तक मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत से बताया बेहतर

पंजाब में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़ा दावा किया है। ‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश...

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: ₹2.30 प्रति लीटर बढ़े दाम, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: ₹2.30 प्रति लीटर बढ़े दाम, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

देश में पहले से ही LPG की किल्लत झेल रहे लोगों के लिए अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतें नई चिंता बनकर सामने आई हैं। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में करीब ₹2.30 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जो 20 मार्च 2026 से लागू हो गई है। इसका सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर...

स्नैपचैट दोस्ती बनी वजह: मध्यप्रदेश की नाबालिग 1500 KM दूर लुधियाना पहुंची, पुलिस ने किया बरामद

स्नैपचैट दोस्ती बनी वजह: मध्यप्रदेश की नाबालिग 1500 KM दूर लुधियाना पहुंची, पुलिस ने किया बरामद

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश की एक नाबालिग लड़की स्नैपचैट पर हुई दोस्ती के चलते करीब 1500 किलोमीटर दूर लुधियाना पहुंच गई। यहां वह सचिन नाम के युवक के साथ करीब 4 महीने तक रही। जानकारी के अनुसार, लड़की 20 दिसंबर...

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: देश के 4 बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें रहेंगी प्रभावित, महीनों तक बंद रहेगा आदमपुर

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: देश के 4 बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें रहेंगी प्रभावित, महीनों तक बंद रहेगा आदमपुर

हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। देश के चार प्रमुख एयरपोर्ट—पंजाब का आदमपुर एयर बेस, जोधपुर, श्रीनगर और पुणे—पर रनवे मरम्मत के चलते आने वाले महीनों में उड़ानों पर असर पड़ेगा। भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा इन एयरपोर्ट्स पर...

अमृतसर में नवजात अगवा मामला: 24 घंटे में पुलिस ने बच्चे को किया बरामद, महिला गिरफ्तार

अमृतसर में नवजात अगवा मामला: 24 घंटे में पुलिस ने बच्चे को किया बरामद, महिला गिरफ्तार

अमृतसर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां गुरु नानक देव अस्पताल से अगवा किए गए नवजात बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch