
इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के जालंधर देहाती पुलिस के ईलाके से आ रही है जहां पर कुछ देर पहले पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली है जिसमें एक बदमाश बुरी तरह से घायल भी हो गया है।
गौर हो कि रविवार को पंजाब के जालंधर में सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला हुआ था, जिस हमले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने देर रात यमुना नगर से गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद पुलिस आज़ उस आरोपी की निशानदेही पर उसे साथ लेकर हथियार रिकवर करने के लिए पहुंची थी जिस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी।
जिसकी जवाबी कारवाई के दौरान आरोपी हार्दिक कंबोज़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ईलाज़ के लिए सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।









