पंजाब के जालंधर शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के पॉश इलाके वडाला चौक के पास स्थित बैंक एन्क्लेव में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा को निशाना बनाते हुए दो लुटेरे हथियारों के बल पर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक ही एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर बैंक पहुंचे। अंदर घुसते ही उन्होंने रिवॉल्वर निकालकर कर्मचारियों और ग्राहकों को डराया और कैश काउंटर से बड़ी रकम लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया गया।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मौके की लाईव वीडियो देखने के लिए Click करें
https://www.facebook.com/Chandigarh1281










