Jalandhar में लांच हुआ Samsung का धाकड़ फ़ोन, इस शोरूम में मिलेंगे आर्कषक Offers

by | Feb 4, 2025 | National

Feb 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मोबाईल फोन की दुनिया में देश और विदेश दोनों जगहों पर धूम मचाने वाली सैमसंग कंपनी ने पंजाब में भी अपना धाकड़ फोन S25 की सीरीज़ को लांच कर दिया है। सैंमसंग की इस नई सीरीज़ को आज़ जालंधर के जेडी कम्युनिकेशन में डीपीआरओ हाकम थापर और जालंधर Model Town एसोसिएशन के प्रधान राज़ीव दुग्गल द्वारा अपने कर कमलों से किया गया।

 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेडी कम्युनिकेशन के मालिक और जालंधर शहर के ज़ाने माने समाज़ सेवक राज़ीव दुग्गल ने बताया कि सैमसंग के मोबाईल फोन तो पहले ही काफी बेहतर आ रहे है। लेकिन इस बार S25 सीरीज़ ने तो पूरी धमाल ही मचा देनी है। राज़ीव दुग्गल़ ने बताया कि जेडी कम्युनिकेशन पर आर्कषक Offer और मार्किट से कम दामों पर आप इस मोबाईल को खरीद सकते है।

 

पहले से बड़ी डिस्प्ले

अल्ट्रा को गेमिंग, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव वर्क के लिए जाना जाता है। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले Galaxy S25 Ultra में स्क्रीन साइज को बढ़ाकर 6.9 इंच कर दिया गया है। साथ ही यूजर एक्सपीएंस को इंप्रूव करने के लिए फोन के वजन में 15 ग्राम की कमी की गई है। साथ ही फोन के एज को कर्व की जगह फ्लैट कर दिया गया है। ऐसे में जब आप फोन को होल्ड करेंगे, तो फोन काफी लाइटवेट फील होगा। इसके अलावा फोन को होल्ड करने में आसानी होगी। कुल मिलाकर Galaxy S25 Ultra का एक्सपीरिएंस पहले से बेहतर हुआ है। फोन पहले से 8.2mm पतला हो गया है। साथ ही वजन 218 ग्राम रह गया है। अगर ड्यूरबिलिटी की बात करें, तो फोन गोरिल्ला ग्लास Armor 2 के साथ आता है, जो डेली लाइफ में फोन को बंप और स्क्रैच प्रूफ बनाता है।

 

डिस्प्ले क्वॉलिटी का नहीं कोई तोड़

डिस्प्ले की बात करें, तो फोन 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही 2K रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन डायनैमिक सुपर एमोलेड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा, जो आपके गेमिंग एक्सपीरिएंस को शानदार बनाता है। अगर डिस्प्ले क्वॉलिटी की बात करें, तो Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कोई नहीं टिकता है। यह डिवाइस पूरी तरह से मल्टी-मीडिया के लिए बना है।

 

परफेक्ट गेमिंग और एआई एक्सपीरिएंस

फोन को Snapdragon 8 Elite के साथ अच्छी तरह से ट्यून किया गया है। फोन में बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है, जो फोन को हीट होने से बचाता है। Samsung की ओर से फ्रेस OneUI 7 इंटरफेस दिया गया है, जो फोन की बैटरी लाइफ को इंप्रूव करता है। साथ ही गेमिंग एक्सपीरिएंस को पहले से बेहतर बनाता है।

  • इस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ Samsung ने नए एआई फीचर्स को जोड़ा है। इस फोन को एआई पावरहाउस कह सकते हैं। शायद मार्केट में ऐसा कोई दूसरा फोन आज के वक्त में मौजूद नहीं है, जिसमें इतने पावरफुल एआई फीचर्स दिये गये हैं। वही एआई की सिक्योरिटी को इन्हैंस किया गया है, जिससे एआई डेटा को कोई दूसरा एक्सेस न कर सके। फोन में आपको एआई एजेंट फीचर मिलेगा।
  • यह एक मास्टर एआई फोन है। गैलेक्सी एआई फीचर को गूगल और सैमसंग ऐप के साथ एंटीग्रेट किया गया है, जो आपकी लाइफ को आसान बना देता है। यह आपके पर्सनल असिस्टेंट के जैसे काम करता है। Galaxy AI फीचर को पहले से बेहतर किया गया है। एआई सेलेक्शन टूल पहले से बेहतर हुआ है। इसके अलावा इमेज जनरेटर ज्यादा एक्यूरेट हुआ है। इसकी मदद से रियलिस्टिक स्केच्स और कॉमिक बुक स्टाइल इमेज बनाया जा सकता है।

 

कैमरा क्वॉलिटी पहले से हुई बेहतर

वैसे तो कैमरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इस साल एक नया 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इस कैमरासेट के साथ भी आपको पहले के मुकाबले में ज्यादा बेहतर फोटो और वीडियो देखने को मिलेंगी। शायद ऐसा सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन की वजह से है। अगर कैमरे में बदलाव की बात करें, तो लो-लाइट परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हुआ है। इसके अलावा पोर्टेट और मैक्रो फोटोग्राफी पहले से बेहतर हुई है। फोन से 60fps पर हाई क्वॉलिटी 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

 

पीसी जैसा एक्सपीरिएंस

Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन में Samsung Dex फीचर दिया जाएगा। यह फीचर वायरलेस तरीके से काम करेगा। ऐसे में आप फोन को पीसी की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे. साथ ही फोन में S-Pen सपोर्ट दिया गया है। फोन एयर जेस्चर फीचर के साथ आता है। फोन में नेटवर्क क्वॉलिटी के मामले में कोई इश्यू देखने को नहीं मिलता है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch