Jalandhar में बड़ी वारदात, शातिर लूटेरों ने इस तरीके से दिया वारदात को अंजाम

by | Dec 29, 2024 | Crime

Dec 29, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शहर में चोरी लूट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। माई हीरा गेट के नजदीक एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात लुटेरे ने लूट लिया। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर रणजीत सिंह ने बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट का माल लोड कर कपूरथला ले जाने के लिए स्टेशन से निकला तो देखा कि तीन-चार लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही वह माई हीरा गेट पहुंचा तो स्टेशन की तरफ से पीछे लगा एक लुटेरा ट्रक के ऊपर चढ़ गया, जिसे वह उतारने के लिए बाहर निकले तो उसने पत्थर मारने शुरू कर दिए। एक पत्थर उसके मुंह पर लगा और दूसरा से ट्रक का शीशा तोड़ दिया। रंजीत सिंह ने बताया कि उसका विरोध कर रहा था कि उसने धमकाया और उससे 7 हजार लूट कर फरार हो गया। इस दौरान उसने शोर मचाया मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसका पीछा कर उसे फाटक के नजदीक से पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को पकड़ कर थाने ले गई।

मौके पर पहुंचे समाज सेवक लक्की संधू ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बावजूद लुटेरे वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने बताया कि शहर के मेन भीड़ भाड़ वाले बाजार में जिस तरह लुटेरे ने वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस की सुरक्षा की पोल खुल रही है। उन्होंने कहा कि लुटेरे के साथियों को भी गिरफ्तार जल्द गिरफ्तार जाएगा। वहीं थाना तीन की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी और सहायता के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है।...

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

यह एक बेहद विचलित करने वाली घटना है। एक न्यूज़ पोर्टल के लिए इस संवेदनशील विषय को सावधानी और गंभीरता के साथ पेश करना ज़रूरी है। यहाँ आपका SEO- मोगा (पंजाब): पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रंगों के त्योहार होली के बीच...

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 21 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे पंजाब...

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और रोज़गार की तलाश में विदेश गए पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जज्बीर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौड़ सिंह और एलोवाल के रहने वाले थे।...

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

पंजाब के जालंधर से एक प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची ई-रिक्शा चलाते हुए अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जाती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम उम्र में इस बच्ची का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी सभी को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch