ISI-बब्बर खालसा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, 2.5 किलो RDX और रिमोट कंट्रोल बरामद

by | Oct 9, 2025 | Crime

Oct 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब पुलिस ने जालंधर को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.5 किलो IED/RDX और एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद की है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि यह आतंकी बब्बर खालसा के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक बड़ा हमला टाल दिया।

सूत्रों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो रिंदा के संपर्क में थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त IED का इस्तेमाल किसी लक्षित आतंकी हमले (Targeted Terror Attack) में किया जाना था। इस मामले में UAPA और Explosives Act की धाराओं के तहत थाना SSOC अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ISI समर्थित आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने इसे “राज्य की शांति और सद्भाव बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता” बताया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

पंजाब में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के डीजीपी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch