होटल मेरिटन में बवाल: एमडी को घसीटा, दस्तार उतारने के आरोप में 4 पर केस

by | Feb 14, 2026 | Crime

Feb 14, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Hotel Meriton में पार्टनरों के बीच चला विवाद अब पुलिस केस तक पहुंच गया है। जालंधर–फगवाड़ा रोड स्थित इस होटल में हुई मारपीट और दस्तार उतारने के आरोपों ने शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ और शिवी दुआ के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

होटल के एमडी डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा ने बताया कि वह 36 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं। उनके साथ पांच और पार्टनर जुड़े हैं। उनका कहना है कि 5 फीसदी हिस्सेदार यशपाल दुआ अक्सर होटल के काम में दखल देते रहे हैं। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।

डॉ. मरवाहा के अनुसार, बीती रात होटल में एक समारोह चल रहा था। कार्यक्रम देखने के बाद जब वह लिफ्ट से बाहर निकले तो यशपाल दुआ और उनके भाई गुलशन दुआ ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज की और मारपीट की। उन्हें घसीटा गया और उनकी दस्तार उतार दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

घायल हालत में डॉ. मरवाहा सिविल अस्पताल पहुंचे और मेडिकल करवाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के होटल और पैलेस मालिकों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है।

विवाद की वीडियो देखने के लिए Click करें

https://www.facebook.com/reel/884424544223459

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात: प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात: प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Abohar से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह युवती आरती से शादी करना चाहता था। करीब दो महीने पहले...

पुलवामा शहीदों को नमन: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा शहीदों को नमन: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब के मुख्यमंत्री  Bhagwant Mann ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह बहादुर जवानों को याद कर रहे हैं।...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 7 करोड़ की ठगी, गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 7 करोड़ की ठगी, गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महानगर के एक नामी कारोबारी से 7 करोड़ रुपये ठगने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह ठगी “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर की गई थी। साइबर सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी अर्पित राठौड़ को केंद्रीय जेल कपूरथला से प्रोडक्शन...

1 करोड़ की मांग, कारोबारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी

1 करोड़ की मांग, कारोबारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी

औद्योगिक नगरी लुधियाना में एक कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद परिवार दहशत में है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने थाना सराभा नगर पुलिस को बताया कि 10 फरवरी...

गैंगवार की खुली धमकी: हरि बॉक्सर का वीडियो वायरल, शहजाद भट्टी को सीधी चेतावनी

गैंगवार की खुली धमकी: हरि बॉक्सर का वीडियो वायरल, शहजाद भट्टी को सीधी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गैंगों के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुख्यात गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के गिरोह से जुड़े हरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर चार मिनट से ज्यादा का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह हथियार लहराते हुए पाकिस्तान स्थित डॉन Shahzad...

Get In Touch
close slider

Get In Touch