जालंधर के अवतार नगर में दर्दनाक घटना, कर्ज से परेशान रिटायर्ड अधिकारी ने आग लगाकर दी जान

by | Mar 13, 2026 | Crime

Mar 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर के चौगिट्टी इलाके के पास स्थित अवतार नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ से परेशान एक सेवानिवृत्त नगर निगम अधिकारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोहन सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोहन सिंह ने देर रात अपने घर की छत पर बने कमरे में पहले आग लगाई और फिर उसी आग में कूदकर अपनी जान दे दी। आग लगने के बाद उठी चीख-पुकार से परिजनों और आसपास के लोगों को घटना का पता चला। लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा कमरा लपटों की चपेट में आ गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सोहन सिंह की मौत हो चुकी थी।

मृतक के बेटे विवेक के अनुसार उनके पिता नगर निगम से सेवानिवृत्त थे और लंबे समय से कर्ज के कारण मानसिक तनाव में रह रहे थे। परिवार को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उन्होंने छत वाले कमरे में खुद को बंद कर यह कदम उठा लिया। तड़के करीब सुबह साढ़े चार बजे पड़ोसियों ने शोर सुनकर परिवार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया।

मामले की जांच कर रहे थाना रामामंडी के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में कर्ज को आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

Get In Touch
close slider

Get In Touch