जालंधर जिले के शहर फिल्लौर में उड़ता पंजाब की मुंह बोलती तस्वीर सामने आई जहां के एक प्रसिद्ध् धार्मिक स्थान के पास नशे की ओवरडोज़ से मौत के आगोश में गए युवक की लाश बरामद हुई है। यह लाश बरामद होने से जहां फिल्लौर तहसील में चल रहे नशे के कारोबार की तस्वीर सामने आई वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है कारण कि लाश का पता चलने के बाद करीब आधा घंटे तलक फिल्लौर पुलिस वहां पर पहुंच नही पाई है। पुलिस की इस ढीली कार्यशैली को फिल्लौर से वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा ने अपनी सोशल मीडीया साईट फेसबुक पर लाईव होकर भी उज़ागर किया है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









