जालंधर वैस्ट के उप चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

by | Jun 23, 2024 | Political

Jun 23, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को ऐलान किया कि वह जालंधर (पश्चिमी) विधानसभा हलके के उप चुनाव दौरान प्रचार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी उम्मीदवार की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य सरकार की लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियों बारे बताकर पार्टी उम्मीदवार के लिए निजी तौर पर वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहलकदमियां की हैं, जिस कारण लोग उप चुनाव में पार्टी को वोट देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की ज़बरदस्त जीत यकीनी बनाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह आने वाले दिनों में जालंधर में स्थायी कैंप लगाएंगे जिससे पार्टी इस सीट को ऐतिहासिक अन्तर के साथ जीत सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह जालंधर शहर में किराये के मकान से पार्टी की चुनाव मुहिम की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हफ़्ते में कम-से-कम दो से तीन दिन इस घर में रहेंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान के बाद भी यह घर दोआबा और माझा क्षेत्र के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री के कैंप दफ़्तर के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के निवासी अपने रुटीन के काम करवाने के लिए इस कैंप दफ़्तर में आ सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह लोगों की शिकायतों के प्रभावशाली और तत्काल निपटारे के लिए इस कैंप हाऊस में लोगों के साथ निजी तौर पर उपस्थित रहेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र स्थापित करने जा रही है जिससे लोग इनके द्वारा सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस केंद्र में एक समर्पित अधिकारी बैठकर आम लोगों से उनके रोज़मर्रा के प्रशासनिक कार्यों के लिए आवेदनपत्र प्राप्त करेगा। उन्होंने बताया कि जिले से सम्बन्धित प्रशासनिक कार्यों बारे आवेदनपत्र सम्बन्धित विभागों को भेजे जाएंगे जिससे कार्य को तुरंत पूरा किया जा सके। राज्य सरकार से सम्बन्धित कार्यों संबंधी आवेदन मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे, जहाँ से जल्द हल के लिए इनको आगे प्रशासनिक विभागों को भेजा जायेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ जिलों में आम लोगों से उनकी अर्ज़ियाँ और लम्बित कर्यों संबंधी फीडबैक लेने के साथ-साथ समूची गतिविधि की निरंतर निगरानी करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आम जनता के रोजाना के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को यकीनी बनाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस डैशबोर्ड की नियमत तौर पर निगरानी रखेंगे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को अपने आम प्रशासनिक कार्य करवाने के दौरान किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने आज डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित पीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह...

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। जापान की शीर्ष स्टील कंपनी आइची स्टील कॉर्पोरेशन, जो विश्व प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की स्टील शाखा है, ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग का विस्तार...

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज संसद सत्र के बाद केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बीते कुछ समय से केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की स्थिति, पंजाब यूनिवर्सिटी का केंद्रीयकरण, यूनिवर्सिटी सीनेट को खत्म करने की कवायद और चंडीगढ़ को लेफ्टिनेंट...

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हमला करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका खारिज करना अकाली दल (बादल) के लिए एक करारा झटका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय...

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बABA गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर गुरू घर में शीश नवाया। सुबह दर्शन के समय पहुंचे बाबा जी के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पहले परिक्रमा की और तत्पश्चात हरिमंदिर साहिब...

Get In Touch
close slider

Get In Touch