जालंधर में रोज बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का ग्राफ, कांग्रेस-बीजेपी के कई नेता हुए आप में शामिल

by | Jul 4, 2024 | Political

Jul 4, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

 

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) रोज मजबूत होती जा रही है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस और बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए।

कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा, अनमोल ग्रोवर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल लोच मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य आप नेताओं की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को भी बड़ा झटका दिया है। वार्ड नंबर 40 से बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीरेश मिंटू आप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया। 

इस अवसर पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र पश्चिमी जालंधर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं होना चाहिए था, लेकिन पिछला विधायक लालची निकला और लोगों को धोखा दिया, जिसके कारण आज पंजाब सरकार के खजाने से इस चुनाव पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जालंधर पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर धोखेबाजों को करारा जवाब देंगे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

Get In Touch
close slider

Get In Touch