
इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के जालंधर देहाती इलाके से है जहां पर अभी अभी कुछ देर पहले पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलने की ख़बर सामने आई है।
इस मुठभेड़ गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ दौरान दो आरोपी मौके से फरार हुए। घायल बदमाश की पहचान शाहकोट के गांव रेडवा निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखराज के रूप में हुई है। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ की पुष्टि एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने खुद की है।
बताया जा रहा है कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों का पुलिस पीछा कर रही थी। आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हुआ।









