जालंधर में नशे में धुत युवकों का कारनामा, युवती को छेड़ा और तेज़धार हथियार से हमला

by | Aug 28, 2024 | Crime

Aug 28, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

शहर के पॉश सूर्या एन्क्लेव सोसायटी में नशे में धुत दो युवकों ने पैदल जा रही युवती से छेड़छाड़ की। देर रात दोनों युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे और युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब आसपास के लोगों ने यह देखा और विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

झड़प में घायल हुए लोगों की पहचान व्यवसायी अमित गोयल, रूपेश गुप्ता और नरेश जैन के रूप में हुई है। देर रात उन्हें इलाज के लिए रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से आरोपियों के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में आरोपी युवक हाथों में तलवार और कुल्हाड़ी लेकर दूसरों को धमकाते नजर आ रहे हैं।

युवती से छेड़छाड़ होने पर आसपास के लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध देखकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल हुए सभी लोग सूर्या एन्क्लेव के रहने वाले हैं।

पीड़ित अमित गोयल ने बताया कि दो युवक उनकी सोसायटी के बाहर कार खड़ी करके शराब पी रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सोसायटी में घूमकर लड़की से छेड़छाड़ भी की। जब लड़की ने इस बारे में सोसायटी के लोगों से बात की तो सोसायटी के लोग एकत्र हो गए और दोनों युवकों का विरोध करने लगे। जब वे एकत्र होकर कार के पास गए तो युवकों ने कार के अंदर से धारदार हथियार निकाल लिए और हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch