चोरों ने FlipKart के दफ्तर को ही बना लिया निशाना

by | Aug 28, 2024 | Crime

Aug 28, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

घटना भवानीगढ़ ईलाके की है जहां के ईलाके में चारों ने अपना आतंक बना रखा है। जिसके चलते चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं।  बीती रात भी अज्ञात चोरों ने नाभा कैंचियां स्थित फ्लिपकार्ट  (Flipkart)  कंपनी के ऑफिस में घुसकर वहां से करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

 

 

इस संबंध में पातड़ा निवासी किरण पाल सिंह ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 4 साल से फ्लिपकार्ट भवानीगढ़ के ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और कंपनी का लेन-देन भी वह खुद ही संभालता है। किरणपाल सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को वह रोजाना की तरह शाम करीब 7 बजे ऑफिस बंद करके चले गए थे।

 

अगली सुबह जब उनका डिलीवरी ब्वॉय जुझार सिंह काम पर आया तो देखा कि ऑफिस के ताले टूटे हुए थे और ऑफिस के अंदर सामान बिखरा हुआ था। इस घटना की जानकारी उन्हें जुझार सिंह ने दी और जब वह पातड़ा से भवानीगढ़ पहुंचे तो उन्होंने मौके पर देखा कि ऑफिस की तिजोरी टूटी हुई थी और तिजोरी में रखे 1 लाख 43 हजार 837 रुपए गायब थे। किरणपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़ कर सेफ में रखे उक्त पैसे और ऑफिस में लगे कैमरे व डीवीआर चोरी कर लिए। किरण पाल ने बताया कि चोरी के संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, भवानीगढ़ थाना प्रमुख गुरनाम सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch