जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, भाजपा-कांग्रेस और अकाली दल के बड़े नेता ‘आप’ में शामिल

by | Jul 1, 2024 | Political

Jul 1, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को जालंधर के कई इलाकों में बड़ी मजबूती है। जालंधर शहर में ‘आप’ ने भाजपा को बड़ा झटका दिया। सोमवार को भाजपा नेता और नगर निगम जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया आप में शामिल हो हो गए।

जालंधर में भाजपा को एक और झटका लगा। भाजपा पंजाब के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार भी पार्टी में शामिल हुए। पवन कुमार राजनीति के साथ-साथ कई धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वह भगवान वाल्मीकि धर्म प्रचार सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन्हें भी पार्टी में शामिल कराया।

आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को भी बड़ा झटका दिया है। दोआबा के बड़े दलित नेता विजय दानव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। नकोदर से ‘आप’ विधायक इंदरजीत कौर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय दानव और उनके साथियों को पार्टी में शामिल कराया।

‘श्री गुरु ज्ञान नाथ शांति सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष धरमिंदर गिल भी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन्हें पार्टी में शामिल कराया। इनके साथ मोनू बामन, सिमरन माना, विक्की राठौड़, काका, मनी गिल, गुरबख्श सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, मनप्रीत कौर, सुखविंदर सिंह, ज्योति, निशा गौड़, राजकुमार राजू, अशोक कुमार, प्रेम पाल घाड़ू, बब्बू गिल, बलविंदर बिट्टा, राज कुमार, विशाल शर्मा, सुरजीत बिट्टू, हरनेक सिंह, मोनू लूंगा, मनिंदर सिंह और अशोक कुमार आप परिवार में शामिल हुए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीपीसीसी के महासचिव एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर हेमंत सभरवाल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन्हें आप मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ईटीओ, आप विधायक बरिंदर गोयल और आप के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया।

पवन कुमार के साथ विजय बत्रा, रिंकू हंस, भूपिंदर कुमार, इंद्रजीत कल्याण, रवि कुमार, सोमनाथ मल्होत्रा, भीषण दास सहोता, बिहारी लाल गिल, परमिंदर कुमार, बलविंदर बिट्टू, धरमिंदर गिल, प्रेम घाड़ू जेई, कुलदीप घई, लक्की घई, बिल्ला हंस, कमल द्रविड़, विशाल द्रविड़, विपन कुमार, अशोक कुमार, लक्की कुमार, प्रदीप सोंधी और नसीब चंद थापर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। हमारी जन-समर्थक नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं और पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जालंधर के हर वर्ग और हर समाज के लोगों का समर्थन आम आदमी पार्टी को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस बार भी 2022 की तरह यहां की जनता आप उम्मीदवार को जिताने के लिए काफी उत्सुक है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch