अमन गुप्ता, जालंधर ——————————————— भारत में लोगों को बेहतरीन मोबाईल प्रदान करने वाली कंपनी सैमसंग ने भारत मे अपा नया माडल Samsung Galaxy Note 9 को लांच कर दिया है। जालंधर के माडल टाऊन में जुनेजा टैलीकाम की दुकान पर जालंधर शहर के वरिष्ठ समाज सेवक राजीव दुग्गल ने दुकान मालिक विक्की जुनेता के साथ अधिकारित तौर पर इसको लांच किया है। Samsung Galaxy Note 9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत 67,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में सैमसंग के इस फोन का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये होगी। Samsung ने बताया है कि फोन को 24 अगस्त, यानी शुक्रवार से खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन Amazon India, Flipkart, Paytm Mall और Samsung Mobile Store पर उपलब्ध होगा। इसे चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी बेचा जाएगा। ग्राहकों के पास Galaxy Note 9 को 7,900 रुपये के डाउनपेमेंट के साथ खरीदने का मौका है।
ईरान का इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला, डिमोना- अराद में 100 से ज्यादा घायल
मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला शनिवार को ईरान के नतान्ज परमाणु केंद्र पर हुए हमले के जवाब में बताया जा रहा...








