
इस समय की बड़ी खबर देश की राज़निति के साथ जुड़ी हुई कारण कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केज़रीवाल ने अपने मुख्यमंत्री के पद् को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
जेल से ज़मानत के बाद बाहर आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। अपने भाषण में उन्होंने अपनी हालिया जेल यात्रा और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “आज मैं आप की अदालत में आया हूं, जनता की अदालत में आया हूं।” इस बयान के माध्यम से उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे अपनी ईमानदारी और कार्यशैली के बारे में जनता से सीधे पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से सवाल किया कि क्या वे उन्हें ईमानदार मानते हैं या गुनहगार। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे तब तक कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक जनता अपना निर्णय नहीं सुनाएगी।








