इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

by | Apr 19, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इटली के कोवो में सनसनीखेज फायरिंग, दो सेवादारों की मौत

पंजाब डेस्क: इटली के कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अचानक पहुंचकर करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मृतकों की पहचान, अस्पताल में तोड़ा दम

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों सेवादार गुरुद्वारे के मुख्य द्वार पर तैनात थे, तभी एक कार में आए हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

भारतीय मूल के हमलावर की आशंका, जांच जारी

इटली पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हमलावर के भारतीय मूल का होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और इस हत्याकांड को आपसी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch