इजराइल–ईरान युद्ध का असर: पंजाब के सैकड़ों लोग फंसे, चंडीगढ़ और अमृतसर से फ्लाइटें रद्द

by | Feb 28, 2026 | International

Feb 28, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मध्य पूर्व में जारी युद्ध का सीधा असर अब पंजाब पर भी दिखने लगा है। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई पंजाबी नागरिक वहां फंसे हुए हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। हालात बिगड़ने के बाद हवाई सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई और यूएई जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शाम 4:50 बजे दुबई के लिए निर्धारित फ्लाइट भी अचानक कैंसिल कर दी गई। इसी तरह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मिडिल ईस्ट के लिए रवाना होने वाली कई उड़ानें रोक दी गई हैं। एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। लंबी दूरी की उड़ानों के रूट बदले गए हैं और कई फ्लाइटें अनिश्चित समय के लिए टाल दी गई हैं।

भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि ईरान और इजराइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जाए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल–ईरान टकराव का असर: भारत से खाड़ी देशों की 130 उड़ानें रद्द, कई विमान बीच रास्ते से लौटे

इजरायल–ईरान टकराव का असर: भारत से खाड़ी देशों की 130 उड़ानें रद्द, कई विमान बीच रास्ते से लौटे

मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत की हवाई सेवाओं पर साफ दिख रहा है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते भारत से खाड़ी देशों के लिए संचालित 130 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नागरिक उड्डयन...

बरनाला रैली को लेकर कांग्रेस पर ‘आप’ का हमला, पोस्टरों से गायब रहे पंजाब के नेता

बरनाला रैली को लेकर कांग्रेस पर ‘आप’ का हमला, पोस्टरों से गायब रहे पंजाब के नेता

चंडीगढ़, 28 फरवरी। पंजाब की सियासत में बरनाला रैली को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि रैली के पोस्टरों में पंजाब के नेताओं को जगह तक नहीं मिली। ‘आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी Baltej Pannu ने सोशल मीडिया पर तंज कसते...

जालंधर से लापता तीन नाबालिग लड़कियां उत्तर प्रदेश से बरामद

जालंधर से लापता तीन नाबालिग लड़कियां उत्तर प्रदेश से बरामद

जालंधर। शहर से लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सुरक्षित बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एक ही क्वार्टर में रहने वाली 12 और 13 साल की दो सगी बहनें तथा उनकी 16 वर्षीय सहेली संदिग्ध हालात में अचानक गायब हो गई थीं। मामला सामने आते ही Punjab...

जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की रैली में पंजाब से उमड़ेगा जनसैलाब

जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की रैली में पंजाब से उमड़ेगा जनसैलाब

चंडीगढ़, 28 फरवरी। Arvind Kejriwal की 1 मार्च को दिल्ली के Jantar Mantar पर होने वाली रैली में पंजाब से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक और हजारों वालंटियर शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व ने इसे राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण सभा बताया है। पार्टी के पंजाब महासचिव और मीडिया...

लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कर किसानों का विरोध, सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कर किसानों का विरोध, सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

Ladowal Toll Plaza पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री कर दिया गया। किसानों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से मिल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस हल नहीं निकला। किसानों की...

Get In Touch
close slider

Get In Touch