इजरायल–ईरान टकराव का असर: भारत से खाड़ी देशों की 130 उड़ानें रद्द, कई विमान बीच रास्ते से लौटे

by | Feb 28, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत की हवाई सेवाओं पर साफ दिख रहा है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते भारत से खाड़ी देशों के लिए संचालित 130 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

नागरिक उड्डयन सूत्रों के अनुसार, इनमें से 89 उड़ानों का संचालन शनिवार को होना था, जबकि बाकी उड़ानें रविवार के लिए निर्धारित थीं। कई विमान हवा में रहने के दौरान ही वापस लौटाए गए। दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली Air India की फ्लाइट एआई-139 को करीब पांच घंटे बाद मुंबई डायवर्ट करना पड़ा। उस समय विमान सऊदी अरब के आसमान में था। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी तरह IndiGo और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित कर दी हैं। इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि एक मार्च 2026 तक मध्य-पूर्व के कई सेक्टरों में उड़ानें नहीं चलेंगी। यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड या यात्रा रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया गया है।

किन शहरों की उड़ानें प्रभावित

अबूधाबी, दुबई, रास अल खैमाह (यूएई), रियाद, दम्माम, जेद्दाह (सऊदी अरब), दोहा (कतर), मस्कट (ओमान) और तेल अवीव (इजरायल) के लिए उड़ानें रोकी गई हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने भी अस्थायी रोक लगा दी है।

कोच्चि से मस्कट जाने वाली ओमान एयर की फ्लाइट डेढ़ घंटे बाद लौट आई। तिरुवनंतपुरम से अबूधाबी जा रही एयर अरेबिया की उड़ान भी वापस मोड़ दी गई। हालांकि श्रीलंका और अन्य देशों के लिए उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन की एडवाइजरी

कोचीन, तिरुवनंतपुरम, कन्नूर और कालीकट एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। एयरस्पेस बंद होने के कारण लंबी दूरी की कई उड़ानों के रूट बदले गए हैं।

वैश्विक स्तर पर भी असर देखने को मिल रहा है। यूरोप और एशिया की कई एयरलाइनों ने सात मार्च तक मध्य-पूर्व सेक्टर में उड़ानों पर रोक लगा दी है। हालात सामान्य होने तक संचालन बहाल नहीं किया जाएगा।

हवाई क्षेत्र बंद होने से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। एयरलाइंस का कहना है कि सुरक्षा समीक्षा के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।

इजराइल–ईरान युद्ध का असर: पंजाब के सैकड़ों लोग फंसे, चंडीगढ़ और अमृतसर से फ्लाइटें रद्द

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch