भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से हेरोइन तस्करी, 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

by | Feb 4, 2026 | Crime

Feb 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के ज़रिए नशा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताज़ा घटना में पाकिस्तान की ओर से भेजा गया एक ड्रोन भारतीय सीमा में करीब चार किलोमीटर अंदर तक घुस आया। ड्रोन ने हेरोइन की खेप गिराई और वापस लौट गया।

जानकारी के अनुसार गांव टांडा इलाके में Border Security Force और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। ड्रोन से गिराई गई हेरोइन को लेने पहुंचे साहिलदीप सिंह नाम के तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद हुई है।

जांच में सामने आया है कि ड्रोन चार से पांच किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे हैं। तस्कर ऐसे गांवों को निशाना बना रहे हैं, जिनका पहले नशा तस्करी से कोई नाम नहीं जुड़ा रहा। ड्रोन के ज़रिए न सिर्फ हेरोइन बल्कि हथियार भी भेजे जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में फिर छाई धुंध, 15 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

पंजाब में फिर छाई धुंध, 15 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

पंजाब में एक बार फिर धुंध ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह राज्य के कई खुले इलाकों में घनी धुंध के कारण दृश्यता कम रही, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। खासकर सुबह के समय वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में...

संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने, तीखी नोकझोंक से बढ़ा सियासी तनाव

संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने, तीखी नोकझोंक से बढ़ा सियासी तनाव

संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब संसद परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए। कांग्रेस सांसद निलंबित सदस्यों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे और राहुल गांधी भी उसी...

शोर प्रदूषण पर सख्ती, लाउडस्पीकर और प्रेशर हॉर्न पर कड़े नियम लागू

शोर प्रदूषण पर सख्ती, लाउडस्पीकर और प्रेशर हॉर्न पर कड़े नियम लागू

जिले में बढ़ते शोर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि तय मानकों से अधिक शोर किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदेशों के अनुसार मैरिज पैलेस,...

होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, जीरकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, जीरकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जीरकपुर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जीरकपुर–पंचकूला रोड पर स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के घिनौने धंधे का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने होटल से 7 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि होटल मैनेजर को मौके से गिरफ्तार...

नकोदर में पुलिस मुठभेड़, गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े दो शूटर गिरफ्तार

नकोदर में पुलिस मुठभेड़, गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े दो शूटर गिरफ्तार

नकोदर पुलिस ने मंगलवार सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोल्डी बराड़ और रोहित गोधरा गिरोह से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नकोदर के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और उसके...

Get In Touch
close slider

Get In Touch