होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले के मालपुर कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।
घायलों को लोगों की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।







