
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से है जहां पर आज सुबह हिंदू संगठनों द्वारा गौ मांस का एक ट्रक काबू किया गया। जिसके बाद हिंदू संगठनों का रोष है कि इस मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं की ज़ा रही ।
जिस से आहत हो हिंदू संगठनों ने दिल्ली अमृत्सर हाईवे पर अपना प्रर्दशन शुरू कर हाईवे ज़ाम कर दिया है। गौभक्त मंडी गोबिंदगढ़ थाने के सभी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार के नेतृत्व में श्री हिंदू तख्त और गौ रक्षा दल द्वारा सांझे ऑपरेशन के तहत गौ मांस से भरे जम्मू-कश्मीर के ट्रक को मंडी गोबिंदगढ़ डी.मार्ट नजदीक पकड़ा। इसमें करीब 5 टन गौ मांस है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई पर 2 घंटे तक सुनवाई ना होने पर उनके द्वारा नैश्नल हाईवे बंद कर दिया गया है।








